*उन्नाव: 5 दिन से अंधेरे में डूबा ततियापुर गांव, जर्जर केबल और कम वाट का ट्रांसफार्मर बना वजह*
*उन्नाव।* बांगरमऊ तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत ततियापुर में पिछले 5 दिनों से आधे से ज्यादा गांव में बिजली आपूर्ति ठप पड़ी है। जर्जर केबल और कम क्षमता के ट्रांसफार्मर की वजह से बार-बार फेस ट्रिप हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार ऑनलाइन और लिखित शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। कल 19 अगस्त को ग्रामीणों ने बांगरमऊ पावर हाउस में प्रार्थना पत्र भी दिया था, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
*क्या है समस्या?*
ग्रामीण कुलदीप कुमार, संदीप कुमार, गोविंद कुमार, हृदय लाल और विक्रम ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर गांव के लोड के हिसाब से बहुत कम वाट का है। ऊपर से बिजली के तार पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं, जिससे लाइन बार-बार निकल जाती है।
*जनजीवन प्रभावित*
बिजली न आने से बच्चों की पढ़ाई बाधित हो गई है। गर्मी में पंखे-कूलर बंद हैं। सबस