*उन्नाव: बांगरमऊ की साईं पुर सगौड़ा गौशाला में 2 दिन में 4 गायों की मौत, परिसर में जलभराव का वीडियो वायरल*
*उन्नाव।* बांगरमऊ विकासखंड के साईं पुर सगौड़ा गांव में बनी गौशाला को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले 2 दिनों में गौशाला में 4 गायों की मौत हो गई है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें गौशाला के अंदर पानी भरा दिख रहा है और चंद कदमों की दूरी पर कुत्तों द्वारा मृत गायों को नोचते हुए देखा जा सकता है। _नोट: वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।_
*क्या है आरोप?*
स्थानीय लोगों का आरोप है कि गौशाला में साफ-सफाई और देखभाल की भारी लापरवाही है। परिसर में जलभराव होने से गायों के रहने की जगह कीचड़ और गंदगी से भरी है। समय पर चारा-पानी और इलाज न मिलने से मवेशियों की मौत हो रही है।
*प्रशासन से मांग*
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कार्रवाई की जाए। साथ ही गौ