Public App Logo
*#उन्नाव*। सावन की बारिश के बाद *ग्राम पंचायत पोहपी खेड़ा से रामदीन खेड़ा तक जाने वाले मुख्य मार्ग* की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे झील में तब्दील हो गए हैं। जिससे स्कूली बच्चों, किसानों और राहगीरों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। *"गड्ढे या तालाब, समझ नहीं आ रहा"* पोहपी खेड़ा से रामदीन खेड़ा को जोड़ने वाली ये सड़क कई गांवों की लाइफलाइन है। लेकिन पिछले कई सालों से मरम्मत न होने के कारण सड़क पर जगह-जगह 2-3 फीट गहरे गड्ढे बन गए हैं। बारिश का पानी भर जाने से अब ये गड्ढे दिखाई भी नहीं दे रहे। वाहन चालकों को अंदाजा ही नहीं लगता और गाड़ी सीधे गड्ढे में चली जाती है। *स्कूली बच्चे और राहगीर परेशान* इस मार्ग से होकर दर्जनों गांवों के बच्चे स्कूल-कॉलेज जाते हैं। कीचड़ और पानी भरे गड्ढों के कारण बच्चों के कपड़े और जूते रोजाना खराब हो जाते हैं। कई बार बाइक सवार और साइकिल वाले गड्ढे में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं� - Bangarmau News