कोईलवर: ज्ञानपुर बांध पर बाढ़ पीड़ितों के लिए सामुदायिक किचन, सैकड़ों लोगों को मिल रहा भोजन
कोईलवर प्रखंड के ज्ञानपुर बांध पर बाढ़ पीड़ितों के लिए पंचायत समिति सदस्य आशिया प्रवीण एवं समाजसेवी भाई इरशाद खान की ओर से सामुदायिक किचेन चलाया जा रहा है। रविवार दोपहर करीब 2 बजे यहां सैकड़ों की संख्या में बाढ़ पीड़ितों ने पहुंचकर भोजन किया। बाढ़ पीड़ितों ने बताया कि बाढ़ के समय खाने-पीने की दिक्कत को देखते हुए सामुदायिक किचेन का व्यवस्था किया गया है।