इटाढ़ी: देवकुली धर्मपुरा गांव में बिजली चोरी पर छापेमारी, 4 उपभोक्ताओं पर एफआईआर दर्ज
Itarhi, Buxar | Aug 21, 2026 इटाढ़ी थाना क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान में विद्युत विभाग की टीम ने चार उपभोक्ताओं को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा। मामले में साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के कनीय विद्युत अभियंता संदीप कुमार शुक्ला ने इटाढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराया है।