➡️ निर्वाचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, भोपाल की अध्यक्षता में वर्चुअल कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नवीन, भावी और SIR-2026 के दौरान छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान प्राप्त फॉर्म-6 एवं जोड़े गए नवीन मतदाताओं की संख्या की समीक्षा की गई। उल्लेखनीय है कि यह विशेष अभियान 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलाया जा रहा है।
वीसी में बताया गया कि विशेष अभियान के तहत शिविर के माध्यम से सागर जिले में 8137 नवीन मतदाताओं हेतु फॉर्म-6 प्राप्त हुए हैं, जिनमें 589 फॉर्म-6 ऐसे मतदाताओं के भी हैं जो 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर पात्र होंगे। वीसी में सागर कलेक्टर ऑफिस के एनआईसी कक्ष से अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, संयुक्त कलेक्टर श्री रवीश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्वाचन अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि ERO एवं BLO की संयुक्त बैठक आयोजित करें। BLO, BLA के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करें। अभियान के तहत घनी आबादी वाले एवं जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में प्राथमिकता से शिविर आयोजित करें। उन्होंने कहा कि जिले में जिस क्षेत्र में SIR के दौरान ज्यादा वोट कटे हैं, उन क्षेत्रों में विशेष रूप से शिविर लगाएं। इसके साथ ही सुपरवाइजर शुद्धता के साथ और समय-सीमा में डाटा की फीडिंग सुनिश्चित करें।
#Sagar #VoterRegistration #MPVoterList #ECI #madhyapradesh
Sagar, Madhya Pradesh | Oct 15, 2026