झज्जर: झज्जर में पटवारियों ने सरकार को ज्ञापन सौंपा, ट्रेनिंग अवधि को सेवा में शामिल करने की मांग
हाल ही में सरकारी भर्ती के बाद चयनित हुए पटवारियों ने भी अब अपना दर्द बयां करना शुरू किया है। सोमवार को नव चयनित पटवारी यहां झज्जर जिला मुख्यालय पर एकत्रित हुए और अपनी मांगों का एक ज्ञापन सरकार के नाम डीआरओ प्रमोद चहल को सौंपा। पटवारियों की मांग का समर्थन कर उनके साथ प्रतिनिधिमंडल में शामिल होकर खड़े हुए पटवारी इन्द्रजीत,राजेश और विशाल ने डीआरओ को ज्ञापन।