झज्जर: डीसी ने जिलावासियों से समाधान शिविरों में अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का किया आग्रह
उपायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से सोमवार से जिला स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस को समाधान शिविर का आयोजन हो रहा है। डीसी ने बताया कि जिला स्तरीय समाधान शिविर पूर्व की भांति पूरी गंभीरता के साथ आयोजित किया जा रहा है। पुलिस और अन्य सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं।