झज्जर: झज्जर में हाईटेंशन तारों का मामला: किसान नेता ने जिला प्रशासन से मुलाकात की, मिला आश्वासन
राजस्थान के कुछ हिस्से से शुरू होकर वाया झज्जर के रास्ते से दिल्ली पहुंचाई जाने वाली किसी कम्पनी की हाईटेंशन तार का मामला अब तूल पकड़ता दिखाई दे रहा है। जिला प्रशासन द्वारा जहां इस मामले में धारा-163 के तहत खेतों में लाईन बिछवाने की बात कही बताई गई है,वहीं किसान नेताओं ने झज्जर जिला प्रशासन द्वारा शुरू की जाने वाली इस कार्यवाहीं को पूरजोर ढंग से विरोध किया।