झज्जर: महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह में जिला वासियों ने लिया बढ़-चढ़कर भाग, सीएम का भाषण सुनने सैकड़ों लोग पहुंचे जींद
महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को जींद जिले में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में झज्जर जिला से सैकड़ों की संख्या में जिलावासी में पूरे जोश और उत्साह के साथ जींद रवाना हुए। जिला के विभिन्न गांवों के प्रतिनिधियों की अगुवाई में रवाना हुए डीेेएससी समाज के लोगों ने जींद पहुंचकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का स्वागत किया।