ओबरा: आश्रम मोड़ के पास राखड़ से भरा ट्रक पलटा, चालक और खलासी को आईं हल्की चोटें
Obra, Sonbhadra | Sep 12, 2026 सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह आश्रम मोड़ के पास राखड़ से लदा एक ट्रक पलट गया। इस घटना में ट्रक के चालक और खलासी को मामूली चोटें आईं, लेकिन कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार, ट्रक रायपुर से राखड़ लेकर आ रहा था। आश्रम मोड़ से करीब 100 मीटर आगे जंगल के पास चालक ने ट्रक को सड़क किनारे लगाने की कोशिश की।