रामगंजमण्डी: सातलखेड़ी में मंत्री ने किया निरीक्षण, गंदगी और कचरे से भरी तलाई पर जताई नाराजगी, सफाई और अतिक्रमण हटाने के दिए निर्देश
शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को रामगंजमंडी क्षेत्र के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शाम करीब 5 बजे सातल खेड़ी गांव का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव की सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी। कचरा और जाम नालियों की स्थिति पर उन्होंने नाराजगी जताई। मंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी पुष्पेश शर्मा को मौके पर बुलाया।