रामगंजमण्डी: सुकेत पुलिस ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने के आरोप में एक युवक को कोली मोहल्ले से किया गिरफ्तार, डिलीट कराई पोस्ट
रामगंजमंडी के सुकेत थाना पुलिस ने एक युवक को सोशल मिडिया पर भड़काव पोस्ट करने के आरोप में कोली मोहल्ला से गिरफ्तार किया है। वही पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक के मोबाइल सें वीडियो पोस्ट को डिलीट करवाया गया है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जारी प्रेस नोट में थानाधिकारी छोटूलाल ने बताया की मामले में आरोपी परवेज को गिरफ्तार किया गया है।