रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में रेलवे सुरक्षा बल ने चलाया जागरूकता अभियान, यात्रियों को रेल सुरक्षा के नियम समझाए
रामगंजमंडी रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने यात्रियों के लिए जागरूकता अभियान चलाया। आरपीएफ प्रभारी विजय सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और जवानों ने यह अभियान संचालित किया। जिसके चलते मंगलवार सुबह करीब 10 बजे एएसआई राजपाल सिंह ने यात्रियों को महत्वपूर्ण सुरक्षा निर्देश दिए। उन्होंने चलती ट्रेन पर पथराव न करने और मानव तस्करी से बचने की सलाह दी।