रामगंजमण्डी: सुकेत में कौमी एकता की मिसाल बना सम्मेलन, सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन में पंडित ने करवाए सात फेरे, काजी ने पढ़ाया निकाह
सामाजिक सरोकारों में अग्रणी हिन्द वेलफेयर सोसायटी द्वारा सुकेत के जुल्मी रोड़ पर स्थित एक निजी गार्डन मे कन्याओं का सर्वधर्म विवाह-निकाह सम्मेलन आयोजित किया गया। आयोजन बुधवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो शाम तक चला। सोसायटी अध्यक्ष सलाम सुन्नी के अनुसार कौमी एकता की मिसाल से जुड़ा यह आयोजन इस बार चौथे वर्ष में पूरा हुआ।