बल्देवगढ़: ग्राम पंचायत देवीनगर में जन चेतना शिविर का आयोजन, तहसीलदार और थाना प्रभारी रहे मौजूद
बल्देवगढ जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत देवीनगर में तहसीलदार और थाना प्रभारी की उपस्थिति में जन चेतना शिविर आयोजित हुआ।जिसमें थाना प्रभारी मनोज सोनी के द्वारा शिविर में आए समस्त ग्राम वासियों को महिला संबंधी अपराधों,यातायात नियमों की जानकारी,युवा जोड़ो अभियान,एवं पुलिस से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।