बल्देवगढ़: टीकमगढ़-छतरपुर मार्ग पर अहार पुलिया के पास इलेक्ट्रिक स्कूटी में लगी आग, जलकर हुई खाक
टीकमगढ़ छतरपुर मार्ग अहार पुलिया के पास एक इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई।स्कूटी में आग लगने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। उक्त स्कूटी धू धू कर जलकर खाक हो गई। बताया गया कि उक्त इलेक्ट्रिक स्कूटी चालक जो कि टीकमगढ़ से बल्देवगढ़ की ओर जा रहा था।तभी अहार पुलिया के पास अचानक इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लग गई। मौके पर अफरा तफरी मच गई।