फुल्लीडूमर: दक्षिणी कोझी पंचायत के गांवों में बेलहर के पूर्व राजद विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान
बेलहर के पूर्व राजद विधायक रामदेव यादव ने बुधवार को प्रखंड के दक्षिणी कोझी पंचायत के एक दर्जन गांवों में जन संपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के विभिन्न गांव का दौरा करते हुए आगामी विधान सभा चुनाव में तेजस्वी यादव की सरकार बनने पर उनकी घोषणा से ग्रामीणों को अवगत कराया। जनसंपर्क अभियान में दर्जनों लोग साथ थे।