फुल्लीडूमर: खेसर पुलिस ने दसुआ गांव से पांच गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया
खेसर पुलिस ने थाना क्षेत्र के दसुआ गांव से पांच गैर जमानत वारंटियों को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण ने बताया कि कोर्ट से निर्गत वारंट के आधार पर गैर जमानत वारंटियों मुनेश्वर पंडित, विशेश्वर पंडित, अशोक पंडित, पिंटू कुमार एवं रोशन कुमार की गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में बांका भेज दिया गया।