फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर माता थान दुर्गा मंदिर के पास खराब चापाकल को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन
फुल्लीडुमर बाजार से सटे माता थान दुर्गा मंदिर के पश्चिम PHED का साल भर से खराब पड़े चापाकल स्थानीय लोगों को मुंह चिढ़ा रहा है। जिसके खिलाफ यहां के स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन करते हुए विभाग के खिलाफ गुरुवार की दोपहर 3:बजे जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा चापाकल रहने के बावजूद भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। BDO ने कहा कि जल्द ही चापाकल मरम्मत किया जाएगा।