फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर पुलिस ने पथड्डा गांव से मारपीट के एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के पथड्डा गांव से मारपीट मामले में एक फरार वारंटी भवेश यादव के पुत्र रूपेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने उसके घर पर छापेमारी कर की। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाने में दर्ज एक मामले में वह महीनों से फरार चल रहा था। जिसका फुल्लीडुमर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद उसे जेल भेज दिया गया।