फुल्लीडूमर: नगरडीह गांव के ₹25,000 के इनामी हत्यारोपी को फुल्लीडुमर पुलिस ने किया गिरफ्तार
फुल्लीडुमर पुलिस ने जिले में हत्याकांड के लिए चर्चित थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के फरार 25 हजार के दुर्दांत हत्यारोपी नवल पंजियारा को गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपी पर थाने में कई हत्या सहित संगीन मामले दर्ज हैं। जिसे थानाध्यक्ष बबलू कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजीव रंजन, एसआई शरद श्रीकांत ने सशस्त्र बलों के साथ शंभूगंज के कुंथा गांव से गिरफ्तार कर लिया।