फुल्लीडूमर: खेसर और फुल्लीडुमर पुलिस ने बहोरना और इनारावरण गांव से दो शराब तस्करों को 55 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया
खेसर एवं फुल्लीडुमर पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर दो लोगों को 55 लीटर देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। इसमें खेसर थाना क्षेत्र के बहोरना पुल के पास एक बाइक सवार शिवनंदन कुमार को 45 लीटर एवं फुल्लीडुमर पुलिस ने थाना क्षेत्र के इनारावरण गांव से 10 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।