राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, 45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन! #rajasthannews #shreeganganagarnews
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात करीब 9:45 बजे जोरदार धमाका हुआ। धमाके से पहले करीब 45 मिनट पहले इसी ट्रैक से पैसेंजर ट्रेन गुजर चुकी थी। विस्फोट इतना तेज था कि इसकी आवाज 200 मीटर दूर तक सुनाई दी। धमाके से रेलवे पटरी के नीचे लगे सीमेंट के दो ब्लॉक पूरी तरह टूट गए और ट्रैक के बीच करीब 2 फीट गहरा गड्ढा हो गया।
RailwayTrackBlast