सुनेल: कस्बे के पंचायत समिति कार्यालय में ई-मित्र सेवाओं के कियोस्क धारको को दिया प्रशिक्षण
शुक्रवार को पंचायत समिति क्षेत्र के समस्त ई-मित्र कियोस्क धारको का प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायत समिति पिड़ावा के सुनेल कार्यालय के सभागार में आयोजित किया गया।प्रोग्रामर रेखा नागर की अध्यक्षता में मास्टर ट्रेनर धनराज शर्मा ने ई-मित्र धारको को नई एवं पुरानी सेवाओं, साइबर सिक्योरिटी, सोशल मीडिया चैनल एवं ई गवर्नेस संबंधित प्रशिक्षण दिया।