सुनेल: विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर सुनेल में तहसीलदार को सोंपा ज्ञापन
Sunel, Jhalawar | Feb 28, 2024 कांदलखेड़ी के ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को सुनेल तहसील कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा है।ज्ञापन में बताया कि रोशनबाड़ी डूब क्षेत्र के गांव कांदलखेड़ी को विस्थापित किए गए लगभग दो वर्ष होने को है,लेकिन अभी तक ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया है। जिससे ग्रामीण परेशान हैं।