सुनेल: उन्हेल में मौसम की मार से अफीम की फसल हुई चौपट, किसान चिंतित
Sunel, Jhalawar | Feb 27, 2024 सुनेल तहसील क्षेत्र के उन्हेल कस्बे के किसानों के खेतों में खड़ी अफीम की फसल मौसम की मार से चौपट होने के कगार पर पहुंच गई है।अफीम पट्टा धारक किसानों ने बताया है कि पिछले दिनों वातावरण में लगातार कोहरा छाया रहा तथा इस समय बादल छाने से अफीम की फसल में जड़ गलन रोग लग गया है,ओर पौधे कमजोर हो गए हैं।रोग लगने से पौधे जमीन पर गिरने लगे हैं। जिससे किसान चिंतित है।