सुनेल: कस्बे की कृषि मंडी में प्राकृतिक खेती पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित
Sunel, Jhalawar | Feb 29, 2024 सुनेल कस्बे की कृषि मंडी में गुरुवार को प्राकृतिक खेती पर ब्लॉक स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कृषि विज्ञान केंद्र झालावाड़ के कृषि वैज्ञानिक डॉ सेवाराम रुंडला ने संबोधित करते हुए कहा की वर्तमान समय में धरती बीमार हो रही है, क्योंकि इसमें अंधाधुंध बिना किसी जांच के रासायनिक दवाइयां का प्रयोग किया जा रहा है।