सुनेल: नव नियुक्त थानाधिकारी ने सुनेल थाने में सीएलजी की बैठक ली,आमजन से मांगे सुझाव
Sunel, Jhalawar | Feb 24, 2024 सुनेल कस्बे में नवनियुक्त थानाधिकारी विष्णु सिंह ने शनिवार शाम को थाना परिसर में सीएलजी सदस्यों,शांति समिति सदस्यों, ग्राम रक्षक दल और पुलिस मित्रों के साथ बैठक ली। जिसमें उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति और क्राइम कंट्रोल को लेकर सदस्यों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने आमजन से क्राइम कंट्रोल के लिए सुझाव भी मांगे।