सुनेल: कस्बे में संतरे की आड़ में अवैध डोडा चूरा तस्करी का हुआ खुलासा, संतरो के नीचे छिपा रखा था भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा
Sunel, Jhalawar | Feb 25, 2024 सुनेल कस्बे में रविवार को संतरों से भरा एक ट्रक पलट गया। ट्रक में संतरो के कैरेट के नीचे प्लास्टिक के कट्टों में छुपा रखा भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा भी बिखर गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डोडा चूरा व ट्रक को कब्जे में ले लिया है, तथा घटनास्थल पर ही पुलिस कार्रवाई में जुटी है। तोल करने के बाद डोडा चूरा की मात्रा का खुलासा होगा।