पाली: कस्बा पाली निवासी वृद्ध ने अपने छोटे बेटे पर पैसों के विवाद को लेकर मारपीट का आरोप लगाया, थाने पर दिया शिकायती पत्र
Pali, Lalitpur | Nov 5, 2026 कस्बा पाली निवासी वृद्ध ने पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उसके छोटे बेटे द्वारा उसके साथ पैसों के हिसाब-किताब को लेकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। पीड़ित ने उक्त मामले में पाली थाने पर शिकायती पत्र देते हुए मामले की जांच कर आरोपी पुत्र के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है।