मसूरी क्यारकुली-भट्टा ग्राम सभा क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए मोनिका रावत ने किया नामांकन, क्षेत्र के विकास का लिया संकल्प
पूर्व सदस्य सृष्टि रावत के सरकारी सेवा में चयन के बाद खाली हुआ था पद,
मसूरी। क्यारकूली-भट्टा ग्रामसभा क्षेत्र में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए मोनिका रावत ने समर्थकों के साथ नामांकन किया। उनके साथ बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य और समर्थक मौजूद रहे। मोनिका रावत के समर्थक में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सृष्टि रावत के पति आशीष रावत ने कहा कि उन्हें क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और मोनिका क्षेत्र के विकास को लेकर किए गए वादों को पूरा करने में सक्षम होंगी। आशीष रावत ने बताया कि उनकी पत्नी सृष्टि रावत पूर्व में क्षेत्र पंचायत सदस्य थीं, लेकिन सरकारी विभाग में चयन होने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद क्षेत्र के विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गांव की बेटी और अपने भाई की पत्नी मोनिका रावत को चुनाव मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता और सहसपुर ब्लॉक के 15 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग के साथ मोनिका ने नामांकन किया है। समर्थकों की मौजूदगी उनके प्रति लोगों के विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि पूर्व में सृष्टि रावत के कार्यकाल में क्षेत्र के विकास को लेकर जो योजनाएं और वादे किए गए थे, उन्हें उनकी सरकारी सेवा में चयन के कारण पूरा नहीं किया जा सका। अब मोनिका रावत के माध्यम से उन कार्यों को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। आशीष रावत ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि मोनिका जनता की अपेक्षाओं पर खरी उतरेंगी। इस अवसर पर सहसपुर ब्लॉक प्रमुख अर्चना ने भी मोनिका रावत के नामांकन पर समर्थन जताते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। मोनिका अपने क्षेत्र की जो भी समस्याएं उनके समक्ष रखेंगी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर हल कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के सहयोग से विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। नामांकन के दौरान समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। मोनिका रावत ने क्षेत्र की जनता के सहयोग से विकास कार्यों को गति देने का संकल्प जताया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोविन्द पुंडीर, आशीष रावत पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष, संजय रावत, पूर्व उप-प्रधान जितेन्द्र जदवाण, टैक्सी यूनियन के सचिव राकेश कोटाल, रिंकू थापली, वीरेंद्र थापली, मदन कोटाल, वीरेन्द्र जदवाण, भीम कोटाल, नितिन रावत, आदि मौजूद रहे।
#cmuttrakhkhand #BJPNEWS #congressnews #GaneshJoshi #CongressParty #Congressman #BJPGovernment #landslide #uttarkhand #ganesh
Mussoorie, Dehradun | Sep 30, 2026