### *सहतवार के पंचमंदिर परिसर में विनोद राजभर की श्रद्धांजलि सभा, पत्नी-बेटियों के आंसू देख भावुक हुए लोग एवं अजय सिंह ने ली तीन बेटियों की शादी की जिम्मेदारी
*बलिया।* जनपद के सहतवार नगर पंचायत स्थित पंचमंदिर परिसर में गुरुवार को विनोद राजभर की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता, व्यापारी नेता एवं राजनीतिक पदाधिकारी शामिल हुए।
श्रद्धांजलि के दौरान विनोद राजभर की पत्नी और बेटियां श्रद्धांजलि देते समय रोने लगीं। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद लोगों ने उन्हें ढांढस बंधाया। पूरा माहौल गमगीन हो गया।
*अध्यक्षता और संचालन*
सभा की अध्यक्षता एडवोकेट सुनील राजभर ने की, जबकि संचालन रंजन सिंह ने किया।
*अजय सिंह ने ली तीन बेटियों की शादी की जिम्मेदारी*
सभा को संबोधित करते हुए समाजसेवी अजय सिंह ने कहा कि विनोद के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विनोद के जाने से परिवार का सहारा चला गया है और बच्चे अभी छोटे हैं।
अजय सिंह ने ऐलान किया कि उन्होंने विनोद की तीनों अविवाहित बेटियों की शादी की जिम्मेदारी पहले ही ले ली है। उनकी शादी का समस्त दायित्व वे स्वयं निभाएंगे। इस घोषणा पर सभा में मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया।
*कई गणमान्य लोग रहे मौजूद*
इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बंटी गुप्ता, बृजेश सिंह, शम्भू शरण बेहाल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
सभी वक्ताओं ने दिवंगत विनोद राजभर के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और प्रशासन से पीड़ित परिवार को न्याय एवं सहायता दिलाने की मांग की।
अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
Ballia, Ballia | Nov 20, 2026