लखीसराय: विशेष लोक अदालत को लेकर व्यवहार न्यायालय परिसर में डालसा की बैठक आयोजित, अधिक मामलों के निपटारे पर ज़ोर
लखीसराय। जिला व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रकोष्ठ में आगामी विशेष लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट शामिल हुए। बुधवार की दोपहर 1:29 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में आगामी 18 जुलाई एवं 21 नवंबर को विशेष लोक अदालत का आयोजन होना है।