अररिया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों वित्तीय अभिलेखों की जांच, कमियों को सुधारने का निर्देश
अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर वरीय कोषागार पदाधिकारी मो.नुरूल हक़, अररिया द्वारा जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों के वित्तीय लेनदेन से संबंधित बैंक खातों, रोकड़ पंजी, समायोजित अभिश्रव सहित अन्य वित्तीय अभिलेखों की जांच की गई। जांच के बाद प्राप्त प्रतिवेदन के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने बिहार वित्तीय नियमावली, बिहार कोषागार संहिता एवं समय-समय पर विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों का नियमित अंकेक्षण कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को चिह्नित कमियों में आवश्यक सुधार करते हुए सात दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Araria, Araria | Sep 5, 2026