अररिया भू-विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश
अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिले में लंबित भू-विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अंचलों में लंबित भू-विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिला पदाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-विवाद से जुड़े मामलों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।
Araria, Araria | Sep 5, 2026