Public App Logo
Profile Picture

Araria News

@ararianews1
429Followers
1Following
अररिया में दुर्गा पूजा पर्व को लेकर नगर शांति समिति की बैठक आयोजन हुई। एसडीओ दीक्षित स्वेतम
अररिया नगर संघर्ष समिति के द्वारा चांदनी चौक से धर्मशाला पुल तक, हटिया रोड़ से नदी किनारे तक, आश्रम सड़क निर्माण की मांग अनिश्चितकालीन धरना जारी।
अररिया नगर संघर्ष समिति के द्वारा चांदनी चौक से धर्मशाला पुल तक, हटिया रोड़ से नदी किनारे तक, आश्रम सड़क निर्माण की मांग अनिश्चितकालीन धरना जारी।
अररिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय आयोजन समिति की बैठक आयोजित

अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में कार्यालय वेश्म में राज्यस्तरीय आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालक वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में प्रतियोगिता की तिथि एवं आयोजन स्थल, प्रतिभागियों एवं प्रभारी तथा तकनीकी पदाधिकारियों के आवासन, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं, निबंधन समिति, परिवहन समिति, मैदान/खेल स्थल निर्माण समिति, साफ-सफाई, अग्निशमन, विधि-व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा सहित विभिन्न समितियों के गठन एवं दायित्व निर्धारण पर चर्चा की गई।

बैठक में 12, 13 एवं 14 अक्टूबर 2026 को प्रतियोगिता आयोजित करने पर सहमति बनी। तीनों आयु वर्गों की शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन इनडोर स्टेडियम सह खेल भवन, अररिया में कराने का निर्णय लिया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले प्रतिभागियों, उनके प्रभारियों एवं तकनीकी पदाधिकारियों के आवासन, भोजन, चिकित्सा सुविधा, परिवहन, निबंधन, साफ-सफाई, अग्निशमन एवं विधि-व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं प्रतियोगिता से पूर्व सुनिश्चित कर ली जाएं। उन्होंने सभी संबंधित समितियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए तैयारियां समय पर पूर्ण कराने का निर्देश दिया।

बैठक में प्रभारी अनुमंडल पदाधिकारी, प्रभारी सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
अररिया पीएम सूर्य घर योजना में तेजी लाने का निर्देश, जेई को 20-20 आवेदन का लक्ष्य

अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान विद्युत उपभोक्ताओं से आवेदन प्राप्त करने, सोलर पैनल अधिष्ठापन के लंबित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आवेदकों के घरों पर सोलर पैनल अधिष्ठापन के लंबित कार्यों को संबंधित वेंडरों के माध्यम से शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने सभी कनीय विद्युत अभियंताओं को आगामी 15 दिनों के अंदर 20-20 आवेदन कराने का लक्ष्य निर्धारित करते हुए कार्य में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।

जिला पदाधिकारी ने सभी कार्यपालक पदाधिकारियों, नगर परिषद को अपने-अपने क्षेत्र के सभी वार्डों में न्यूनतम 5-5 आवेदन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होंने योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए अधिक से अधिक पात्र घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने पर भी जोर दिया।

उल्लेखनीय है कि जिला पदाधिकारी अररिया के दिशा-निर्देश में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की लगातार समीक्षा की जा रही है। वर्तमान में जिले में 205 विद्युत उपभोक्ताओं द्वारा सोलर पैनल का अधिष्ठापन कराया जा चुका है। बताया गया कि इनमें अधिकांश उपभोक्ताओं के विद्युत बिल शून्य आ रहे हैं, जिससे घरेलू विद्युत खर्च में कमी आ रही है।

बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को अपने घरों पर सोलर पैनल स्थापित कराने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर ₹40,000, 2 किलोवाट पर ₹80,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सोलर पैनल पर अधिकतम ₹98,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है।

बैठक में विद्युत कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार, सभी सहायक अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता एवं संबंधित वेंडरों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
अररिया चाँदनी चौक रोड़ में बैरिकेडिंग से नाराज दुकानदारों ने नगर परिषद में शिकायत की अररिया में EO ने कहा पार्किंग के लिए रास्ता छोड़ा जाएगा।
अररिया के नर्सिंग होम में डॉक्टरों और स्टाफ की जांच होनी चाहिए। जनता की जान का सवाल है!
अररिया जिले के सभी विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में मनाई गई गांधी जयंती

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिले के सभी प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही, भारत के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर उन्हें भी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

इस दौरान विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के विचारों, अहिंसा, सत्य, स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव के महत्व से अवगत कराया गया। गांधी जयंती के अवसर पर विद्यालयों में अहिंसा, स्वच्छता, विकसित भारत की संकल्पना, नशा मुक्ति सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं। विद्यार्थियों के लिए निबंध लेखन, पेंटिंग, भाषण एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

इसके अलावा कई विद्यालयों में प्रभातफेरी, स्वच्छता अभियान एवं शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने स्वच्छता, नशा मुक्ति, अहिंसा तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को महात्मा गांधी के आदर्शों एवं सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने तथा स्वच्छ, स्वस्थ, नशामुक्त एवं विकसित समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया।
अररिया में सत्य, अहिंसा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को किया गया स्मरण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर समाहरणालय अररिया स्थित परमान सभागार में जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान दोनों महापुरुषों के चित्र पर जिला पदाधिकारी विनोद दूहन एवं उपस्थित पदाधिकारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।

पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार ने भी दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं सामाजिक सद्भाव के संदेश तथा स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को स्मरण किया। उनके विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प भी व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता अररिया, सिविल सर्जन अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी अररिया, जिला आपूर्त पदाधिकारी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी अररिया सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर याद करते हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=ArariaNews nis:enabled=true nis:link/>
अररिया में ज़िला कांग्रेस कमिटी के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष मासूम रेज़ा ने एसडीओ को ज्ञापन सौंपा।
अररिया में ऑल इंडिया युथ फाउंडेशन के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
अररिया में ऑल इंडिया युथ फाउंडेशन के बैनर तले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका।
Video 13
अररिया जीरो माईल में युथ यूनियन का धरना समाप्त,एसडीओ ने दिया आश्वासन जल्द बनेगा गोलंबर।
अररिया जीरो माईल में युथ यूनियन का धरना समाप्त,एसडीओ ने दिया आश्वासन जल्द बनेगा गोलंबर।
अररिया के मशहूर शिक्षक अशरफ़ हयात बब्बन को सुपुर्द ए खाक किया गया।
अररिया शहर में अतिक्रमण पर चला नगर परिषद का बुलडोजर।
अररिया टाउन हॉल के पास निशुल्क पेय जल को अतिक्रमण के दौरान बुलडोजर से तोड़ा दिया।
आप इस वीडियो को गौड़ से देखें अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस कर्मी निशुल्क पेय जल का सेवन करते देखे।

अररिया टाउन हॉल के पास लगे निशुल्क पेय जल का सेवन करते पुलिस कर्मी देख रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही नगर परिषद प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।
आप इस वीडियो को गौड़ से देखें अतिक्रमण हटाने पहुंचे पुलिस कर्मी निशुल्क पेय जल का सेवन करते देखे।

अररिया टाउन हॉल के पास लगे निशुल्क पेय जल का सेवन करते पुलिस कर्मी देख रहे हैं। थोड़ी देर बाद ही नगर परिषद प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया।
अररिया शहर में थाना चौक से चांदनी चौक होते हुए सदर अस्पताल होते हुए वर्मा सेल पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
अररिया नगर परिषद के द्वारा थाना चौक से चांदनी चौक से सदर अस्पताल होते हुए वर्मा सेल पेट्रोल पंप तक आज अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण के दौरान भारी पुलिस बल देखे।
अररिया जिलाधिकारी ने सुभाष चौक से सदर अस्पताल तक किया निरीक्षण, जाम एवं अतिक्रमण की समस्या के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई के निर्देश

अररिया जिलाधिकारी विनोद दूहन द्वारा सुभाष चौक से सदर अस्पताल अररिया तक भीड़-भाड़ वाले एवं अतिक्रमणयुक्त मार्गों व स्थलों का निरीक्षण किया गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेंद्र कुमार भी उपस्थित थे 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यातायात व्यवस्था एवं जाम की समस्या का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चिन्हित अतिक्रमण वाले स्थलों से अतिक्रमण हटाने तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।उन्होंने आम लोगों की आवागमन सुविधा एवं यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद अररिया एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।
अररिया शहर होगा अतिक्रमण मुक्त, लोगों को मिलेगी जाम से निजात; सुनिए अररिया के डीएम विनोद दूहन