Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
Cm
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
ararialive
अररिया में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह, 50 शिक्षक सम्मानित
Araria, Araria
| Sep 5, 2026
MORE NEWS
बिहार के नवादा में किसानों की लहलहाती फसल पर चली बुलडोजर,रोते-बिलखते रह गए किसान।
Araria, Araria | Sep 5, 2026
अररिया जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों वित्तीय अभिलेखों की जांच, कमियों को सुधारने का निर्देश अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन के निर्देश पर वरीय कोषागार पदाधिकारी मो.नुरूल हक़, अररिया द्वारा जिले के सभी प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों के वित्तीय लेनदेन से संबंधित बैंक खातों, रोकड़ पंजी, समायोजित अभिश्रव सहित अन्य वित्तीय अभिलेखों की जांच की गई। जांच के बाद प्राप्त प्रतिवेदन के विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा की गई। बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जांच प्रतिवेदन की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभिन्न विषयों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वित्तीय मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बिहार वित्तीय नियमावली, बिहार कोषागार संहिता एवं समय-समय पर विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों का नियमित अंकेक्षण कराने का भी निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित कर्मियों को चिह्नित कमियों में आवश्यक सुधार करते हुए सात दिनों के अंदर जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
Araria, Araria | Sep 5, 2026
अररिया पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के निर्देश अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, उद्योग तथा दुग्ध उत्पादन से अधिक से अधिक पशुपालकों को जोड़ने की मुहिम को लेकर सभी बैंकर्स के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने लंबित ऋण आवेदनों के त्वरित निष्पादन को लेकर संबंधित बैंक प्रतिनिधियों को आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान बताया गया कि 69 आवेदकों का ऋण की राशि बैंकों द्वारा डिस्बर्स कर दिया गया, लेकिन अभी तक सोलर पैनल का अधिष्ठापन नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यपालक अभियंता को इन सभी मामलों में अविलंब सोलर पैनल अधिष्ठापन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया। वहीं, 49 आवेदकों का ऋण स्वीकृत हो चुका है, लेकिन बैंकों द्वारा अब तक ऋण राशि डिस्बर्स नहीं की गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित शाखा प्रबंधकों एवं कनीय अभियंताओं को आवश्यक त्रुटियों का निराकरण कराते हुए शीघ्र ऋण राशि का डिस्बर्समेंट सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। बैठक में सोलर पैनल अधिष्ठापन कार्य से जुड़ी 5 चयनित एजेंसियों के प्रतिनिधियों के अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने संबंधित एजेंसियों से स्पष्टीकरण पूछने तथा लंबित अधिष्ठापन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना की अगली बैठक से सभी कार्यपालक पदाधिकारी, नगर परिषद एवं नगर पंचायत तथा जिला प्रबंधक, जीविका अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि जिन शाखाओं में 5 से अधिक आवेदन लंबित हैं, वे लंबित आवेदनों का कारण सहित बैठक में उपस्थित रहेंगे। सोलर पैनल लगाने पर मिल रही सब्सिडी बैठक में बताया गया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू उपभोक्ताओं को सोलर पैनल लगाने पर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है। 1 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल पर ₹40,000, 2 किलोवाट पर ₹80,000 तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता पर अधिकतम ₹98,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। पशुपालकों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने में तेजी के निर्देश बैठक में जिलाधिकारी ने जिले में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक पशुपालकों को इससे जोड़ने के उद्देश्य से पशुपालन केसीसी ऋण की प्रगति की भी समीक्षा की। इस क्रम में विभिन्न बैंकों को भेजे गए 1013 आवेदनों की यथाशीघ्र स्क्रीनिंग कर पात्र किसानों को शीघ्र केसीसी ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश सभी बैंकर्स को दिया गया। इसी प्रकार उद्योग विभाग की विभिन्न योजनाओं से संबंधित ऋण आवेदनों के निष्पादन में भी तेजी लाने तथा पात्र लाभुकों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। बैठक में जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम), विद्युत कार्यपालक अभियंता अररिया एवं फारबिसगंज, सभी सहायक अभियंता, कनीय विद्युत अभियंता, उद्योग विभाग के अधिकारी, COMFED के प्लांट इंचार्ज सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक एवं प्रतिनिधि उपस्थित थे।
Araria, Araria | Sep 5, 2026
अररिया जिला योजना कार्यालय के कार्यों एवं वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के क्रियान्वयन की समीक्षा अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिला योजना कार्यालय के कार्यों तथा वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के क्रियान्वयन की समीक्षा की गई। जिला योजना कार्यालय की समीक्षा के क्रम में कार्यालय द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं, यथा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, आकांक्षी जिला कार्यक्रम, बिहार महादलित विकास मिशन के अंतर्गत सामुदायिक भवन एवं वर्कशॉप का निर्माण तथा कार्यालय द्वारा संपादित किए जाने वाले अन्य कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा 17वीं विधानसभा की लंबित योजनाओं को एक माह के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। 18वीं विधानसभा में वित्तीय वर्षवार जिला योजना द्वारा क्रियान्वित की जाने वाली योजनाओं की सूची, प्राक्कलित राशि एवं प्रशासनिक स्वीकृति की तिथि तथा वर्तमान स्थिति से संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश जिला योजना पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही 18वीं विधानसभा में प्राप्त माननीय की अनुशंसाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता पर क्रियान्वित करने का निर्देश दिया गया। इस संबंध में जिन योजनाओं के लिए भूमि प्रतिवेदन तथा अनापत्ति प्रमाण-पत्र की आवश्यकता है, उसके संबंध में संबंधित अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी को पुनः पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जिला स्तर की बैठकों, जिसमें अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित होते हैं, में इन मुद्दों पर ध्यान आकृष्ट कराने का निर्देश दिया गया। वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम के समन्वय के क्रम में जिन योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है, उन योजनाओं से संबंधित विभागों के पदाधिकारियों की बैठक सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुलाने का निर्देश दिया गया।
Araria, Araria | Sep 5, 2026
अररिया भू-विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश अररिया जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जिले में लंबित भू-विवादों के त्वरित निष्पादन को लेकर सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अंचलों में लंबित भू-विवाद से संबंधित मामलों की समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि भू-विवाद से जुड़े मामलों का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने संबंधित अभिलेखों एवं दस्तावेजों की जांच कर तथ्यों के आधार पर कार्रवाई करने तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करने का निर्देश दिया।
Araria, Araria | Sep 5, 2026
अररिया शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 19 शिक्षक-शिक्षिकाएं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले जिले के सभी 09 प्रखंडों में कार्यरत 19 शिक्षक-शिक्षिकाओं को जिला पदाधिकारी, अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा समाहरणालय स्थित परमान सभागार में आयोजित ‘शिक्षक सम्मान समारोह-2026’ में अंगवस्त्र एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिला पदाधिकारी ने सभी सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षक समाज एवं राष्ट्र निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं तथा शिक्षा राष्ट्र के विकास की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि अररिया जैसे सीमावर्ती जिले में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाकर ही विकास की गति को और तेज किया जा सकता है। इसके लिए विद्यालयों में बेहतर शैक्षणिक वातावरण, नियमित पठन-पाठन, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति तथा उनके सीखने के स्तर में निरंतर सुधार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे विद्यालयों में विद्यार्थियों को नियमित रूप से पढ़ाई के लिए प्रेरित करें तथा शिक्षा के साथ-साथ उनमें अनुशासन, नैतिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और बेहतर भविष्य के लिए आगे बढ़ने की भावना विकसित करें। उन्होंने कमजोर छात्र-छात्राओं पर विशेष ध्यान देने तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को समझते हुए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने शिक्षकों को नवाचार एवं नए शिक्षण तरीकों के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने तथा विद्यालय में सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण तैयार करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक का प्रयास किसी विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकता है। इसलिए शिक्षकों को विद्यार्थियों में सीखने की जिज्ञासा उत्पन्न करते हुए उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रोत्साहित करना चाहिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि शिक्षकों की भूमिका केवल पाठ्यक्रम पूरा करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं चरित्र निर्माण में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी शिक्षकों से अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने में योगदान देने का आह्वान किया। सम्मानित शिक्षक-शिक्षिकाएं शिक्षक सम्मान समारोह में उच्च विद्यालय जोकीहाट के बिश्वनाथ पासवान, उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया बलाक की हीना नाज एवं बसंत कुमार झा, उच्च माध्यमिक विद्यालय पिपरा बिजवार के सुधांशु कुमार तिवारी, यूएमवी खपड़ा कन्हेली के दिनेश कुमार, यूएचएस चरैया, भरगामा के अंकुर कुमार एवं मनीष कुमार, उच्च माध्यमिक विद्यालय तमगंज के प्रद्युम्न नारायण विश्वकर्मा, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर दक्षिण के जयशंकर बिश्वास, उच्च माध्यमिक विद्यालय सहवाजपुर के प्रवीण कुमार यादव, उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुर उत्ता के चंद्रकांत पांडेय, उच्च माध्यमिक विद्यालय बतुरबाड़ी के रवि रंजन, उच्च माध्यमिक विद्यालय डुमरिया बलाक के विकास कुमार उपाध्याय, यूएचएस चांदीपुर, पलासी के मनीष कुमार पांडेय, बी.डी.जी. गर्ल्स हाई स्कूल, फारबिसगंज के दानिश रेजा एवं एलएस हाई स्कूल पलासी पटेगना की पूजा कुमारी को सम्मानित किया गया। वहीं पीएस यादव टोला मदनपुर की प्रधान शिक्षिका राशदा खानम, पीएस मधोपाड़ा की प्रधान शिक्षिका रुही कुमारी एवं एम.एस. परवाखुरी की शिक्षिका प्रीति कुमारी को भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी साहेब आलम, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, स्थापना संदीप रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, समग्र शिक्षा-सह-माध्यमिक शिक्षा प्रवीण कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मध्याह्न भोजन योजना सुश्री प्रज्ञा श्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, मध्याह्न भोजन योजना सरोज कुमार तिवारी सहित शिक्षा विभाग के सभी कर्मी एवं चयनित 19 शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।
Araria, Araria | Sep 5, 2026
शिक्षक दिवस पर सुमन सर एकेडमी में भव्य आयोजन | गुरु-शिष्य के रिश्ते ने जीता दिल | Araria News #TeachersDay #शिक्षकदिवस #SumanSirAcademy #TeacherDay2026 #GuruShishya #ArariaNews #Kursakanta #BiharNews #EducationNews #TeachersDayCelebration #TeacherRespect #PiExpressNews #Education #GuruPurnima #SchoolNews
Araria, Araria | Sep 5, 2026
जोड़ों के दर्द को लेकर वैद्य प्रमोद कुमार ने दी अहम जानकारी, सुनिए क्या कहा।
Araria, Araria | Sep 5, 2026