सवाई माधोपुर: कलेक्ट्रेट स्थित सुलभ शौचालय के पीछे मिला एक युवक का शव, पुलिस की निगरानी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा
कलेक्ट्रेट स्थित सुलभ शौचालय के पीछे रविवार को एक युवक फरीद पुत्र शाकिर निवासी सूरवाल उम्र लगभग 35 साल का शव मिलने से आसपास क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी सूचना मान टाउन थाना पुलिस को दी सूचना मिलने के बाद मान टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया।