भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने बताया कि राजस्थान की 25 लोकसभा सीटो के लिए दो चरणों में 19 अप्रैल एवं 26 अप्रैल, 2024 को मतदान होगा।टोंक-सवाई माधोपुर लोकसभा सीट का चुनाव द्वितीय चरण में होगा।जिसके अंतर्गत 28मार्च को नोटिफिकेशन जारी होगा।