सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर आदर्श आचार संहिता लगते ही रविवार को नगर परिषद हरकत में आ गई है। वहीं देखा गया कि नगर परिषद के कार्मिकों ने सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय में जगह-जगह से लोकसभा चुनाव के बैनर-पोस्टरों को हटाया है एवं बैनर-पोस्टर नहीं लगाने की चेतावनी दी है।