सवाई माधोपुर के समीपवर्ती डेकवा गांव में पानी के विवाद के चलते कुछ लोगों ने एक बुजुर्ग पर हमला कर दिया। जिसमें बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। घटना को लेकर पीड़ित बुजुर्ग मीठालाल के बेटे बबलू ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।