सामरी कुसमी: ट्रांसपोर्टिंग भुगतान में देरी से नाराज वाहन मालिकों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
कुसमी सामरी शुक्रवार बॉक्साइट माइंस, सामरी-कुंदाग में ट्रांसपोर्टिंग कार्य से जुड़े ट्रक मालिकों ने भुगतान में देरी को लेकर बलरामपुर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि जीएनसी कंपनी के ठेकेदार द्वारा 21 अप्रैल 2026 से अब तक ट्रांसपोर्टिंग का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे वाहन मालिकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।