टीकमगढ़: लिधौरा में करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत, जिला अस्पताल में हुई मौत
टीकमगढ़ जिले के लिधौरा में गुरुवार को एक व्यक्ति को करंट लग गया। व्यक्ति का नाम कल्लू जोशी निवासी लिधौरा गंज मौहल्ला बताया गया है। परीजन ने बताया कि व्यक्ति अपने खेत पर पानी भर रहा था इसी दौरान अचानक उसे करंट लग गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। व्यक्ति को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई।