टीकमगढ़: टीकमगढ़ में महिला ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दिया था आवेदन, एसपी के निर्देशन में टूटने से बचा परिवार
पीड़ित महिला डोली तिवारी ने अपने पति सास ससुर के विरुद्ध परेशान करने का आवेदन दिया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में महिला थाना में पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई गई। दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनकर उनके मध्य आपसी मन मुटाव खत्म कर परिवार जोड़ने की उचित सलाह दी गई और परिवार को टूटने से बचाया गया है।