चित्तौड़गढ़: बजट पेश होने के बाद में चित्तौड़गढ़ को मिली सौगात को लेकर कपासन चौराहे पर विधायक चंद्रभान सिंह का जोरदार स्वागत किया
10 जुलाई को विधानसभा में पेश किए गए बजट में चित्तौड़गढ़ को बड़ी सौगात मिली है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का आज चित्तौड़गढ़ पहुंचने पर क्षेत्र की जनता ने भव्य स्वागत किया है। कपासन चौराहे पर सैकड़ो की संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक चंद्रभान सिंह आक्या का स्वागत किया गया। चित्तौड़गढ़ को बजट में बड़ी सौगात मिली है।