चित्तौड़गढ़: अप्सरा टॉकीज के सामने सेल्स कॉरपोरेशन की दुकान से चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
23 जून को चित्तौड़गढ़ शहर में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। अप्सरा टॉकीज के सामने स्थित सरूपरिया सेल्स कॉर्पोरेशन से चोरी हुई थी। दुकान से चोर ब्रॉस की फिटिंग वॉल, मोटर, अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। चोरी हुवे सामान की कीमत थी करीब 4 लाख रुपये बताई गई। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू की थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई हुई।