चित्तौड़गढ़: MLA आक्या की पहल पर रोडवेज स्टैंड स्थित गम्भीरी नदी पर रविवार को आधा दर्जन सामाजिक संगठनों द्वारा किया जाएगा श्रमदान
MLA चन्द्रभान सिंह आक्या की पहल पर रोडवेज स्टैंड स्थित गम्भीरी नदी पर स्वच्छता अभियान में रविवार को लगभग आधा दर्जन संगठनों द्वारा श्रमदान किया जाएगा। विभिन्न संगठनों के सहयोग से लगातार सात दिन से चल रहे श्रमदान के बाद नदी निखार पर आती जा रही है। विधायक के नेतृत्व मे आज एस.सी.मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया के साथ कार्यकर्ताओं और सेन समाज ने श्रमदान किया।