चित्तौड़गढ़: सरुपरिया सेल्स कॉरपोरेशन से सामान चोरी का एक आरोपी रिमांड पर, जलाकर चार लाख का सामान कबाड़ी को महज 41000 में बेच दिया
अप्सरा टॉकीज के सामने स्थित एक दुकान से चार लाख का सामान चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को रिमांड पर लिया जबकि महिला सहित दो अन्य को जेल भेज दिया गया। आरोपी बड़े ही शातिर निकले। चोरी के तुरंत बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से प्लास्टिक को जलाकर तांबा और पीतल निकाल लिया और उसे महज 41 हजार रुपए में कबाड़ी को बेच दिया जबकि सामान की कीमत करीब ₹400000 थी।