चित्तौड़गढ़: रोडवेज स्टैंड पर शराब के नशे में धुत्त बस कंडक्टर की अभद्रता को लेकर बस यात्रियों का हंगामा, कई को थमा दिए पुराने टिकट
शराब के नशे में धुत्त कोटा डिपो की एक अनुबंधित बस के कंडक्टर की अभद्रता को लेकर बस यात्रियों ने देर रात चित्तौड़गढ़ रोडवेज बस स्टैंड पर हंगामा खड़ा कर दिया। कई यात्री टिकट की राशि वापस लेकर बस से उतर गए। उसने कई सवारियों से पैसे लेकर टिकट नही दिए तो कुछ सवारियों से पैसे लेकर मनमानी राशि के पुरानी पर्ची वाले टिकट थमा दिए जो चलन में ही नही है।